2004 में एफडीआई का भाजपा ने किया था समर्थन, अब क्यों नहीं

भाजपा नेता और पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन इस बात से इंकार कर रहे हैं कि उनकी उस समय कोई इसकी मंशा थी। पर वह 2004 की बात को पार्टी विजन में तो शामिल बताते हैं पर यहां वह यह कहने से नहीं चूकते कि उसे बाद में हटा दिया गया था। पर हकीकत यह है कि भाजपा रिटेल सेक्टर में एफडीआई की समर्थक रही है।
इस मामले पर बुधवार को दिन भर कांग्रेस की बैठकें चलीं, लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका। अब कांग्रेस नेता अपने सहयोगी दलों को मनाने की कोशिशों में जुट गये हैं।
इधर, भाजपा की सीनियर नेता सुषमा स्वराज ने रिटेल में एफडीआई पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि पीएम ने कहा था कि सर्वदलीय बैठक के 24 घंटे के भीतर जवाब देंगे, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया है। सुषमा ने यह बात माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिए कही।
इस बीच शिवसेना अपने कड़े रुख पर कायम है और उसने कहा है कि विदेशी निवेश पर फैसला वापस लें वरना हम चर्चा के लिए तैयार नहीं। मुखर्जी ने बुधवार को कहा था कि वह पीएम मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलेंगे और उसके बाद ही सरकार फैसला करेगी कि संसद में गतिरोध को कैसे दूर किया जाए। सरकार द्वारा रिटेल सेक्टर में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को मंजूरी दिए जाने के फैसले पर संसद में गतिरोध जारी है।












Click it and Unblock the Notifications