युवा कांग्रेस के अधिवेशन में नदारद गांधी टोपी

युवक कांग्रेस में पिछले कुछ महीनों के दौरान चुने गये पदाधिकारियों के इस अधिवेशन की आज राहुल ने शुरुआत की। अधिवेशन को (बुनियाद) नाम दिया गया है। यह नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अपनी तरह का पहला अधिवेशन है। जिसमें देश भर से युवक कांग्रेस के करीब आठ हजार पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।
इस अधिवेशन में कांग्रेस की पारंपरिक गांधी टोपी कहीं कहीं ही दिखी। युवक कांग्रेस के कुछेक पदाधिकारी ही गांधी टोपी पहने नजर आ रहे हैं। मंच पर महात्मा गांधी की तस्वीर लगी है लेकिन अधिवेशन स्थल पर बाकी अन्य जगहों पर राहुल के ही पोस्टर नजर आ रहे हैं। राहुल का एक विशाल कटआउट भी लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications