दिल्ली विस्फोट का मास्टरमाइंड खान मोहम्मद चेन्नई में गिरफ्तार

पुलिस के आला अधिकारियों की मानें तो खान मोहम्मद ही दिल्ली हाईकोर्ट ब्लास्ट का मास्टरमाइंड है। पुलिस ने बताया कि अब्दुल रहमान भारत इंजीनियरिंग कालेज में कंप्यूटर साइंस का छात्र है। पुलिस ने बताया कि इन दोनों के साथ जो चार अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है उनका नाम इमरान हुसैन, मोहम्मद मोइद्दीन, शहबाज हुसैनी और मोहम्मद इकबाल है। गिरफ्तार सभी पेशे से छात्र हैं और उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
मालूम हो कि दिल्ली की एक विशेष टीम लंबे समय से दिल्ली ब्लास्ट के मास्टर माइंड खान मोहम्मद की तलाश कर रही थी। खुफिया विभागों की टीमों ने देश के कोने कोने में घेराबंदी कर रखा था। इंडियन मुजाहिद्दिन के इस शातिर आतंकी को मोबाइल सिग्नल के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि खान मोहम्मद के सिग्नल काफी दिनों से चेन्नई में मिल रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications