यूपी: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे मशहूर शायर राहत इंदौरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. राहत इंदौरी रविवार सुबह लगभग छह बजे किराए की इंडिका कार से आ रहे थे। रायबरेली के हरचंदपुर के पास सड़क पर एक टैंपो से जोरदार टक्कर हो गयी। टैंपो में बैठे लोग छिटककर दूर सड़क पर जा गिरे। जिससे 37 वर्षीय शंकर लाल की मौके पर मौत हो गई। जबकि दुर्गाप्रसाद और छेदीलाल नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों घायलों को पीएचसी ले जाया गया जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। मृतक की परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गाड़ी चालक विजय यादव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं डॉ. इंदौरी की मामूली मेडिकल जांच के बाद डाक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी।












Click it and Unblock the Notifications