पहले बेगुनाही साबित करें किरण बेदी : स्वामी अग्निवेश

Swami Agnivesh
नई दिल्ली। किरण बेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी हो गया है। टीम अन्ना के पूर्व सदस्य स्वामी अग्निवेश ने साफ तौर पर कहा है कि बेदी को इस मामले में पहले सफाई देनी चाहिए और अपनी बेगुनाही साबित करनी चाहिए। हालांकि साफ तौर पर तो स्वामी अग्निवेश ने यह नहीं कहा कि जब तक वो बेगुनाह सिद्ध नहीं करती हैं तब तक उन्हें टीम अन्ना से दूर रहना चाहिए लेकिन इशारों इशारों में वह बहुत कुछ कह गये।

गौरतलब है कि टीम अन्ना की अहम सहयोगी किरण बेदी पर अब मुकदमा चलेगा। उनके ऊपर विदेशी कंपनियों एवं फाउंडेशन के साथ साठगांठ कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। ये आदेश दिल्ली कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को शनिवार को दिया है। यही नहीं इस मामले में कुछ अज्ञात कंपनियों को भी आरोपी बनाया गया है।

जिसके बाद किरण बेदी ने माइक्रोब्‍लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा है, 'मुझे एफआईआर के बारे में बताया गया है, लेकिन मेरे लिए यह कुछ भी अजूबा नहीं है और इससे मुझे और काम करने की शक्ति मिलेगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+