माया के महारैली का लाइव अपडेट

बीएसपी की शक्ति और शासन से विरोधी पार्टियों की नींद उड़ी हुई है। माया ने कहा कि कांग्रेस की बातों से स्वामी प्रसाद मौर्या को जरूर गुस्सा आता है लेकिन बीएसपी कांग्रेस को तवज्जो नहीं देती है। माया ने नारा देते हुए कहा कि चलेगा हाथी उडे़गा धूल, न रहेगा पंजा न रहेगा फूल।
विकास कार्य को लेकर मायावती ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस में 40 सालों में नहीं कर सकी वह 10 सालों में कैसे कर सकती है।
मायावती ने समर्थकों से कहा कि आन वाले 15-20 साल तक सिर्फ और सिर्फ दलित मुख्यमंत्री ही बनाना है तब जाकर दलितों का विकास हो सकेगा।
मायावती ने कहा कि पिछडों का विकास सिफ बसपा सरकार में ही हो सकता है।
मायावती ने कहा कि विकास के लिये मैने आज तक शादी नही की। मैने अपना परिवार नहीं बनाया। मायावती ने कहा कि मेरे मां बाप, भाई बहन से भी मेरा तकतक ही संबंध है जबतक वह बसपा के लिये दिल से कार्य करते रहेंगे। मायावती ने कहा कि अगर उनके मन में मंत्री बनने का लालच आता है तो वह उनसे रिश्ता खत्म कर लेंगी।
मायावती ने कहा कि दयनीय हालत में कांग्रेस लोगों को भ्रमित कर रही है और कांग्रेस के कारण ही लोग राज्य से पलायन कर रहे हैं। मायावती ने कहा कि अगर यूपी के लोगों को दूसरे राज्यों में जाकर मजदूरी करनी पड़ रही है तो उसकी जिम्मेदार कांग्रेस है।
मायावती ने कहा, मनरेगा को कांग्रेस ऐसे मानती है जैसे यह पार्टी की अपनी हो। माया ने कहा कि अगर केंद्र में हमारी सरकार बनी तो मनरेगा में संसोध करुंगी और रोजगार उपलब्ध करवाऊंगी।
मायावती ने कांग्रेस को ही नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोला। माया ने कहा सपा के समय में प्रदेश में सिर्फ गुंडागर्दी बढ़ी है। विकास के नाम पर इस पार्टी ने लोगों को गुमराह किया है।
मायावती ने कहा कि केंद्र ने हमारे साथ सौतेला व्यवहार किया उसके बाद भी यूपी ने विकास किया है। माया ने कहा कि हमने कई ऐसी योजनाएं शुरु की जो गरीबों के हित में हो।
राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए मायावती ले कहा कि राहुल गांधी ने यूपी के लोगों को भीखारी बोला है जो गजत है। मायावती ने कहा कि मैं कांग्रेस की तरह परिवारवाद को बढ़ावा कभी नहीं दूंगी।












Click it and Unblock the Notifications