गर्भवती पत्नी की हत्या कर खिड़की पर लटकाया

Haryana Police
भिवानी। यहां पर एक शराबी आदमी ने अपनी गर्भवती पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। हत्या के अपराध को छुपाने के लिए उसने पत्नी के शव को खिड़की से लटका दिया ताकि यह मामला खुदकुशी का लगे। घटना बवानी खेड़ा के बलियाली गांव में गुरुवार रात की है।

पुलिस ने मृतका के पिता सोनीपत के गांव बोहड़ निवासी राजबीर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में राजबीर ने बताया कि उसकी तीस साल की बेटी सीमा की शादी करीब आठ साल पहले बलियाली निवासी संजय के साथ हुई थी। इस दौरान सीमा ने दो बेटियों मीनाक्षी और नेहा को जन्म दिया और अब भी वह करीब साढ़े आठ माह से गर्भवती थी।

उसने बताया कि संजय अक्सर शराब पीकर उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था। इस बारे में सीमा ने उन्हें कई बार बताया। लेकिन बेटी का परिवार न उजड़े इसके लिए वे हालात से समझौता करने की बात कहते रहे।

इसी बात को संजय ने सीमा और हमारी कमजोरी समझ ली। रोज कर तरह वह गुरुवार रात भी शराब पीकर घर आया। यहां आते ही उसने उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपना अपराध छिपाने की नियत से शव को खिड़की के सहारे रस्सी के सहारे खड़ा कर दिया।

राजबीर ने बताया कि यह काम करने के बाद आरोपी संजय ने आधी रात को हमारे पास फोन किया। उसने हमें बताया कि आपकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब उसे अस्पताल लेकर जा रहा थे तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। उनकी सूचना पर परिवार बलियाली पहुंचा जहां उनकी बेटी मरी हुई मिली। थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि हमने राजबीर की शिकायत पर संजय के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि हमारी जांच में अभी तक यह हत्या का मामला ही लग रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+