यूपी के वॉलमार्ट स्टोर में आग लगा दूंगी: उमा भारती

सरकार ने सिंगल ब्रांड रिटेल क्षेत्र में मौजूदा 51 फीसदी विदेशी निवेश की सीमा भी बढ़ाकर सौ फीसदी करने पर हां कर दिया है। हालांकि कानून मंत्री ने कहा कि यह नीतिगत फैसला है। जहां सरकार इस बात पर इतरा रही है, वहीं भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती इस बात पर गुस्सा गयी हैं।
उन्होंने अपनी चिरपरिचित अंदाज में दहाडते हुए कहा कि अगर यूपी में वॉलमार्ट का एक भी स्टोर खुला तो वह अपने हाथों से उसमें आग लगा देंगी। उमा भारती का कहना है कि यह साफ-साफ गरीबों के पेट पर लात मारने जैसा है। उमा भारती ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया तो केंद्र सरकार रोजगार का अधिग्रहण कर रही है।
मालूम हो कि रिटेल क्षेत्र में विदेशी निवेश का दरवाजा खोलने के प्रस्ताव पर विपक्षी पार्टियों ने सरकार को संसद से सड़क तक घेरने का ऐलान करते हुए कहा है कि यह देश के छोटे और खुदरा कारोबार से गुजर बसर करने वाले चार करोड़ लोगों के साथ धोखा है।












Click it and Unblock the Notifications