पहले राजनीति का 'आर' सीखो राहुल गांधी: बसपा

गौरतलब है राहुल गांधी ने एक बार फिर से उन्होंने मायावती और बसपा पर केन्द्र की योजनाओं के साथ धांधली और दलाली का आरोप लगाया है। राहुल ने कहा कि हम मनरेगा के लिए दिल्ली से पैसे भेजते हैं जिन्हें बसपा के कार्यकर्ता खा जाते हैं।
मनरेगा की स्कीम पूरे भारत में कारगर है। इस स्कीम के तहत एक गरीब आदमी साल के 12000 हजार रूपये कमा सकते हैं लेकिन मायावती जी कहती हैं कि मनरेगा से किसी को फायदा नहीं है। कल उन्होंने मेरी इस बात को झूठा करार दिया लेकिन ऐसा नहीं है साल 2007 में उन्होंने यह बात कही थी। राहुल गांधी ने कहा कि यहां सड़क बनती है जो तीन महीने बाद टूट जाती है। कारण है घटिया क्वालिटी की चीजों का इस्तेमाल बसपा कार्यकरता हैं क्योंकि वो आधे पैसे अपनी पैकट में रख लेते हैं। केन्द्र से यूपी को मुंहमांगा पैसा मिलता है। लेकिन उसका फायदा प्रदेश की जनता को नहीं मिलता है। यहां 2 हजार किमी की जमीन को बिल्डरों को दे दिया जाता है।
राहुल ने कहा कि यह सड़क यूपी वालों की है ना कि बसपा कार्यकर्ताओं की। राहुल ने कहा कि मेरी बात को लोग गलत ठहराते हैं। जब तक नेता किसी दलित के घर नहीं जायेगा, उसका पानी नहीं पियेगा तब तक उसको उस व्यक्ति को गरीबी का एहसास नही होगा। लेकिन मेरे इस बयान को वो नाटक बताती हैं। मायावती ना तो किसी गरीब के घर में जाती हैं औऱ ना ही किसी के घर का पानी पीतीं हैं तो उन्हें कैसे एहसास होगा कि गरीबी और गरीब का दर्द क्या होता है?












Click it and Unblock the Notifications