पाकिस्तान में बेटी बचाओ अभियान की तारीफ

उन्होंने कहा कि यह कदम तारीफ के काबिल है क्योंकि बेटियां कुदरत की अनमोल नेमत हैं। डान टेलीविजन के लोकप्रिय कार्यक्रम कब तक की प्रस्तुतकर्ता सोफिया ने एक निजी चैनल के साथ चर्चा में एक सवाल के जवाब में यह बात कही। सोफिया कहती हैं कि भारत और पाकिस्तान में यह सामाजिक परंपरा का हिस्सा है कि बेटों को बेटियों से ज्यादा तरजीह दी जाती है।
जबकि हकीकत यह है कि बेटियां किसी मायने में बेटों से कम नहीं बल्कि उनसे आगे ही हैं। वे बच्चों को जन्म देने के साथ नौकरी करती हैं और घर के लिए पैसा कमाती हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के अभियान के लिए मैं उनकी तहेदिल से तारीफ करती हूं। महिलाओं के हित में न सिर्फ इस तरह के अभियान जरूरी हैं बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए कानूनों में भी रद्दोबदल की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications