पत्नी की हत्या करके आत्महत्या की

पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि बिल्हौर के पूरा गांव निवासी दिनेश गुप्ता (32) अपनी पत्नी कल्पना (30) के साथ किराये के मकान में रहता था और मिठाई की दुकान चलाता था। कल उनके घर का न तो दरवाजा खुला और कोई न कोई आहट ही सुनाई दी। इस पर मकान मालिक विष्णु अग्निहोत्री ने पहले तो दरवाजा खटखटाया इसके बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो वह सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंचे।
घर के अंदर झाकने पर दिनेश का शव फांसी के फंदे से लटका मिला जबकि पत्नी कल्पना का शव बिस्तर के पास पड़ा था। मकान मालिक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर शव को फांसी के फंदे से उतारा। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला जिसमें पति ने अपनी पत्नी के मायके जाने की जिद से परेशान और रोजाना घर में होने वाले झगड़े से मचने वाली कलह से उबकर हत्या और आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है तथा मामले की जांच आरंभ कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications