कम्यूनिस्ट नेता गुप्ता ने अन्ना को 'पागल तालिबानी' कहा

Anna Hazare
नई दिल्ली। अहिंसावादी अन्ना हजारे के मुँह से निकलने की देर थी कि शराबियों को तो खंभे से बांधकर पीटना चाहिए कि बवाल मच गया। विरोधी दल तो जैसे इस बात का इंतजार कर रहे थे कि समाजसेवी अन्ना हजारे के मुंह से कुछ ऐसे शब्द निकले जिन पर हल्ला बोला जाये। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने इस बात पर बड़ी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि अन्ना जिस तरह की बातें कर रहे हैं वैसी बातें तो तालिबानी किया करते थे।

हालांकि मनीष तिवारी से साफ तौर पर खुल कर तो कुछ नहीं कहा लेकिन उन्होंने तालिबानियों से अन्ना की तुलना कर दी। लेकिन हद तो तब हो गयी जब कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता गुरदास दासगुप्ता ने अन्ना को पागल ही करार दे दिया। उन्होंने कहा कि अन्ना पागल होकर तालिबानी बयान दे रहे हैं। इससे पहले मनीष तिवारी ने भी अन्ना को पागल कहा था जिसके बाद उन्हें उनसे लिखित माफी मांगनी पड़ी थी।

तो वहीं हमेशा अन्ना के सुर में सुर मिलाने वाली भाजपा ने भी कहा है कि किसी को सुधारने का यह कोई तरीका नहीं है। किसी को मार-पीट कर नहीं सुधारा जा सकता है।

आपको बता दें कि अहिंसा वादी अन्ना हजारे ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा था कि शराब पी कर अपना जीवन बर्बाद करने वालों को जमकर पीटना चाहिए। अन्ना ने कहा कि उनके गांव में अब तो कोई शराब नहीं पीता है लेकिन जब भी कोई शराब पीकर उत्पाद मचाता था तो उसे हम पहले प्यार से समझाते थे कि वो शराब छोड़ दे लेकिन अगर वो तब भी नहीं मानता था तो उसे घसीट कर मंदिर में ले जाते थे और उससे वचन लेते थे कि वो फिर कभी शराब का सेवन नहीं करेगा।

इसके बाद भी अगर उसकी शराब नहीं छूटती थी तो हम उन्हें मंदिर के पास खंभे से बांधकर उसे बहुत पीटते थे। जिसके बाद वह शर्म के मारे शराब छोड़ देता था।

नेताओं की इस बयानबाजी पर आप क्या सोचते हैं? अपनी प्रतिक्रिया नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+