इटली की इस सरकार में एक भी नेता नहीं

इटली के राष्ट्रपति ने मारियो मोंटी को गुरुवार को विश्वास मत हासिल करने के लिए आमत्रित किया था। जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया। इटली को नवनियुक्त प्रधानमंत्री से वहां की अर्थव्यवस्था को उबारने की बड़ी जिम्मेदारी है। जिस वजह से उन्हें सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत प्राप्त हो गया। उच्च सदन में उनके पक्ष में 281 मत पड़े जबकि उनके विरोध में केवल 25 मत पड़े। अब उनके सामने अगली चुनौती निचले सदन में विश्वास मत हासिल करने की होगी। जिसके बाद वे इटली के प्रधानमंत्री के रूप में सभी अधिकार ग्रहण कर सकेंगे।
गौरतलब है कि इटली में अर्थव्यवस्था के बैठ जाने के कारण ही वहां के प्रधानमंत्री बर्लुस्कोनी को इस्तीफा देना पड़ा था। इस समय इटली पर भारी कर्ज है। जिस वजह से वहां आम लोगों के लिए होने वाले खर्च में कटौती की गई थी। जिसका भारी विरोध हुआ था। इस समय यूरोप की आम मुद्रा यूरो को लेकर भी कई तरह की आशंकाए हैं। येरो को बिखराव से बचाने की जिम्मेदारी भी इटली पर है। जिसे वहां के प्रधानमंत्री मारियो मोंटी को ही निभाना है। अब देश की बागडोर देश को लूटने वाले राजनेताओं से लेकर अर्थव्यवस्था चलाने वाले लोगों के हाथ में दे दी गई है। जो इस बात की दस्तक दे रही है कि आने वाले समय में सबकुछ देश की अर्थव्यवस्था से ही नियंत्रित होगा।












Click it and Unblock the Notifications