महिला कबड्डी टीम की बस और सेना के ट्रक में टक्कर, 2 की मौत, 14 घायल

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जैसे ही बस, ट्रक से टकरायी, ट्रक में आग लग गयी। इस दुर्घटना में बस का ड्राइवर और कबड्डी टीम के साथ चल रहे पुलिस वाले की मौके पर ही मौत हो गई। सेना के जवानों ने एसी बस के शीशे तोड़कर मुश्किल से खिलाड़ियों को तो बचा लिया, लेकिन बस के ड्राइवर का कंकाल ही बाहर निकाला जा सका। घटना गुरूवार शाम सवा चार बजे की है।
बताया ज रहा है कि महिला कबड्डी टीम प्रदेश के सीएम प्रकाश सिंह बादल से मिलने जा रही थी। कबड्डी टीम विश्व कप कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने आई हुई थी। लेकिन इससे पहले यह मुलाकात होती, यह दुर्घटना हो गयी। हालांकि हादसा कैसे हुआ और इसका जिम्मेदार कौन है, इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications