मनमोहन इंडोनेशिया-सिंगापुर की यात्रा पर रवाना

उनका मुख्य ध्यान व्यापार और निवेश बढ़ाने, संपर्क और क्षमता विस्तार के अलावा सुरक्षा संबंधी मसलों पर रहेगा। इन शिखर बैठकों के दौरान अलग से प्रधानमंत्री की अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा तथा चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी। दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में सिंह द्विपक्षीय यात्रा पर सिंगापुर जाएंगे।
रवानगी से पहले प्रधानमंत्री ने एक बयान में कहा कि आसियान के साथ भागीदारी हमारी पूर्वोन्मुख नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होनें कहा कि पिछले कुछ वर्ष के दौरान भारत का समूह के रूप में दक्षिण पूर्व एशिया राष्ट्रो के संघ (आसियान) के साथ संपर्क बढ़ा है। इसके साथ ही सदस्य देशों के साथ अलग-अलग भी भारत की भागीदारी बढ़ी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2010-15 के लिए भारत-आसियान कार्रवाई योजना पर सहमति बन चुकी है। मैं आसियान के नेताओं के साथ इसके क्रियान्वयन की समीक्षा करूंगा। आसियान के साथ वार्ता के 20 बरस पूरे होने के मौके पर भारत अगले साल भारत-आसियान शिखर बैठक का आयोजन करेगा। सिंह ने कहा कि बाली में मुझे आसियान नेताओं के साथ इस बैठक के बारे में विचारों का आदान प्रदान करने का मौका मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications