शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने राहुल को 'लल्लू' कहा

शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र सामना में राहुल के नाम पर लेख लिखा है, जिसका शीर्षक है 'राहुल के नाम पर दे दे बाबा'। लेख में लिखा है कि राहुल की कम बुद्धि की जितनी भी तारीफ़ की जाए कम है। उनका बयान बेहद ही बचकाना है। पता नहीं उनका भाषण लिखता कौन है जिसकी वजह से वह हर बाल 'लल्लू' बन जाते हैं।
बाल ठाकरे ने लिखा है कि जब भी राहुल मुंह खोलते हैं अपने मुँह से ऐसी बातें निकालते हैं जिन्हें सुनकर या तो हंसी आती है या फिर गुस्सा। लगता है नहीं वो किसी राजनीतिक बड़े घराने से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी नादानी और बेवकूफी से नेहरू के 'बालदिवस' को 'बैल दिवस' बना दिया। मुझे उन पर तरस आता है।












Click it and Unblock the Notifications