बुरी रूहों की जकड़ में जकडें हैं जरदारी

पीर पगारा ने कहा था कि नवंबर में मौसम के बदलने के साथ ही पाकिस्तान में सरकार बदल जाएगी। एजाज ने राष्ट्रपति आवास पर कल जरदारी द्वारा अपने तुर्कमेनिस्तानी समकक्ष गुरबांगुली बरदीमुहम्मदोव के सम्मान में दिए गए भोज के दौरान यह बात कही। अधपकी दाढ़ी वाले एजाज ने सलवार कमीज और चप्पल पहने थे और अपने सिर को लाल रंग के कपडे़ से ढक रखा था।
दैनिक में प्रकाशित खबर के अनुसार जब वह समारोह स्थल में पहुंचे तो राजनेताओं और राजनयिकों ने उन्हें घेर लिया और उनके प्रति सम्मान में सिर झुकाया। उन जाने माने लोगों की भीड़ में यह पीर आराम से घूम रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार कि जरदारी अपने विरोधियों द्वारा रची गयी राजनीतिक साजिशों की परवाह नहीं करते क्योंकि इन सब के बारे में सोचने के लिए उनके भरोसेमंद पीर जो हैं।
एजाज को राष्ट्रपति आवास के प्रमुख कक्ष में मेहमानों के पीछे खड़े देखा गया जो कुरान की आयतें बुदबुदा रहे थे। जब जरदारी, तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी कक्ष में आए तो एजाज की आवाज अजीबोगरीब ढंग से तेज हो गयी।












Click it and Unblock the Notifications