लश्कर ए तैयबा पर नकेल कसने के लिये एक साथ भारत और अमेरिका

उन्होंने कहा, हम अपने सहयोगी देशों नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका और मालदीव के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि वे अपने बूते इस आतंकवादी संगठन से निपट सकें। भारत की सेना को इस क्षेत्रा में सबसे प्रभावी सेना करार देते हुए अमेरिकी कमांडर ने कहा, हमारे संबंध अब मजबूत हैं और लगातार बढ़ रहे हैं।
एडमिरल ने जोर देकर कहा कि अमेरिकी सैनिक हिंसात्मक अतिवाद और अन्य अंतरराष्टीय चुनौतियों से निपटना जारी रखेंगे और आने वाले समय में भारत और अन्य सहयोगियों के साथ भागीदारी बनाये रखेंगे। ऐसे में दोनों ही देश के लिये यह एक सुखद बात है कि क्योंकि आतंकी हमलों के लिये ज्यादा संवेदनशील देश यहीं दोनों हैं। अमेरिकी कार्रवाई के चलते भारत में आतंकी गतिविधियों पर आसानी से नजर रखी जा सकेगी और आतंकी हमलों पर भी लगाम लगाया जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications