सड़क हादसों में तीन युवकों ने गंवाई जान

हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में पेट्रोल पम्प के सामने यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगने से मोटर साइकिल पर सवार 26 वर्षीय विवेक और 24 वर्षीय संदीप गिरे पड़े और ट्रक का पहिया उन पर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उन दोनों की मौत हो गयी। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि यह दोनों युवक कम्प्यूटर सेन्टर में पढऩे जा रहे थे। युवकों का मरणासन्न छोड़ ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
इससे गुस्साये लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के काफी समझाने-बुझाने के बाद ही लोग माने। पुलिस को जाम हटवाने में एक घंटे से अधिक का समय लग गया। वहीं दूसरी घटना जिले के हरपालपुर थाना इलाके में जिलागांव के पास हुई जहां एक डीसीएम ने 30 वर्षीय अवधेश को कुचल दिया। अवधेश मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। हादसे की तीसरी घटना कोतवाली शहर के लालपालपुर गांव के पास हुई जहां सड़क पर खराब खड़े ट्रक में दो मोटरसाइकिल सवार ट्रक के नीचे जा घुसे। हादसे में दोनों घायल हो गए।
उनकी पहचान शहर कोतवाली के राहुल और अमन नागपाल के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि यह दोनों युवक नशे में थे, जिस कारण उन्हें खड़ा ट्रक नजर नहीं आया। घायल अवस्था में इन दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान जब इन दोनों की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो इन्हें राजधानी लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया, अभी भी दोनों की हालत गम्भीर बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications