2015 तक आर्कटिक पर खत्म हो जाएगी बर्फ

इससे ध्रुवीय भालू जैसे जानवरों के लिए प्राकृति आवास की समस्या खड़ी हो जाएगी। उत्तरी रूस, कनाडा और ग्रीनलैंड के बीच में पसरी यह बर्फ मौसम के साथ घटती बढती रहती है। फिलहाल यह 40 लाख वर्ग किलोमीटर के आकार में सिमट गयी है। जलवायु परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय समिति के ताजातरीन अनुमानों सहित ज्यादातर माडलों में हाल के दिनों में बर्फ के सिकुड़ने के हिसाब से इसके समाप्त होने की की गणना की गई है।
हालांकि वधाम्स का कहना है कि ऐसे अनुमान जलवायु परिवर्तन के तेजी से पड़ने वाले असर के सटीक आकलन में नाकाम रहते हैं। उनका कहना है कि उनका माडल चरम है लेकिन सर्वश्रेष्ठ है। यह दिखाता है कि बर्फ के घनत्व में गिरावट इतनी तेजी से हो रही है कि बहुत जल्द ही यह शून्य के स्तर पर पहंच जाएगा। 2015 का अनुमान बेहद गंभीर अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications