अन्ना पर भड़की सोनिया गांधी तो बुरा भाजपा को लग गया

केवल भाषण देने और शोर मचाने से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होने वाला है। भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरु हुई अन्ना हजारे की मुहिम अब कांग्रेस विरोधी हो गई है। जिससे नाराज होकर सोनिया गांधी ने यह बयान दिया लेकिन सोनिया के इस बयान पर अभी तक अन्ना और अन्ना टीम ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है। अन्ना से ज्यादा तो बुरा तो भाजपा को लग गया।
भाजपा ने कांग्रेस पर वार करते हुए पूछा है कि उनकी सत्तासीन सरकार ने स्पेक्ट्रम घोटाला, राष्ट्रमंडल खेल घोटाला, आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाला और गोवा अवैध खनन मामले में अपने नेताओं को बचाने के अलावा अब तक क्या कार्रवाई की है। दिखावे के लिए उसने कुछ लोगों को जेल भेज दिया है लेकिन क्या अभी तक किसी भी ठोस मामले में कोई कार्रवाई हुई है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यूपीए की पहली और दूसरी दोनों सरकारों के हाथ भ्रष्टाचार से रंगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी अब कह रही हैं कि भाषणों से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा जबकि उन्होंने कांग्रेस के अधिवेशन में अपने भाषण में यह बात जोर शोर से कही थी, तब क्या वो सही था? उन्होंने कहा कि उस समय भाजपा ने उनसे कहा था कि वे भाषण में भ्रष्टाचार पर कुछ बोलने के बजाय इससे निपटने के लिए ठोस कार्रवाई करें। भाजपा ने तो यहां तक कह दिया कि उनका सच लोगों के सामने आ गया है इसलिए वह तिलमिला कर इस तरह की बयानबाजी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications