माया को भ्रष्ट कहने वाले डीआईजी की अस्पताल से छुट्टी

मिश्र को मानसिक बीमारी से ग्रस्त मान राज्य सरकार ने उन्हें छत्रपतिशाहूजी महाराज मेडिकल विश्वविद्यालय के मानसिक रोग विभाग में दाखिल करा दिया था। राज्य सरकार ने उन्हें मानसिक रोगी करार देते हुए कहा था कि मिश्र के ठीक होने के बाद उन पर कार्रवाई की जायेगी। श्री मिश्र पर आरोप राज्य सरकार ने सेवा शर्तों का उल्लघंन करने के साथ ही विभिन्न आरोप लगाये गये हैं।
वहीं अस्पताल में इलाज होने के दो दिन बाद ही डीडी मिश्र ने स्वीकार किया था कि उनके गल्ती हो गयी थी। उन्होंने जो कुछ कहा वह मानसिक तनाव में कहा था। राज्य सरकार ने उनके द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच तो शुरू कर दी, लेकिन मिश्र को भी सेवा शर्तो के नियमों को तोडऩे का दोषी पाया है। बहरहाल मंगलवार को मिश्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी।
अस्पताल के आने के बाद उनकी मानसिक हालत में तो सुधार बताया जा रहा है लेकिन उनका मानसिक तनाव फिलहाल अभी और बढ़ सकता है। मिश्र ने चार दिन पहले जिस प्रकार विभाग के भ्रष्टाचार को उजागर करने के साथ मुख्यमंत्री के खिलाफ तेवर सख्त किये थे, उससे यह तो तय माना जा रहा है कि उन पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। वहीं डीडी मिश्र का इलाज कर रहे मेडिकल कॉलेज के मानिसक रोग विभाग के डॉक्टरों ने उन्हें स्वस्थ बताया है। डॉक्टरों के मुताबिक मिश्र अब बिल्कुल ठीक हैं और उनके अस्पताल में रहने की आवश्यकता नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications