वाइरल फीवर के चलते सोनिया गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द

बीमारी के बाद उनको पहली बार देखने और सुनने के लिए भारी संख्या में लोग उत्तराखंड पहुंच रहे थे लेकिन अब उन्हें निराशा हाथ लगेगीं। लेकिन सोनिया गांधी के संदेश को जरूर सभा में पढ़ा जायेगा।
आपको बता दें कि अमेरिका से इलाज करा कर लौटीं यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी आज पहली बार उत्तराखंड में जनता को संबोधित करने वाली थीं । सोनिया गांधी उत्तराखण्ड में 125 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की आधारशिला रखने वाली थीं। उसके बाद वह चमोली में एक रैली को संबोधित करने वाली थीं।
मालूम हो कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पांच साल में पूरी होगी। इस परियोजना से उत्तराखण्ड का गढ़वाल इलाका देश के अन्य हिस्सों से जुड़ जाएगा। परियोजना पूरी होने पर ऋषिकेश और कर्णप्रयाग के बीच आठ घंटे का रास्ता सिर्फ चार घंटे में ही तय हो सकेगा। गौरतलब है कि अगले साल उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications