नागपुर में केजरीवाल को दिखाए गए काले झंडे

Anna Hazare's supporter Arvind Kejriwal
कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करने का ऐलान कर चुकी टीम अन्‍ना को कई संगठनों के गुस्‍से का शिकार होना पड़ रहा है। भ्रष्‍टाचार के खिलाफ एक सार्वजनिक सभा करने नागपुर पहुंचे अन्‍ना हजारे के प्रमुख सहयोगी अरविंद केजरीवाल को काले झंडे दिखाए गए। यह झंडे 'घंटा नाग'नाम के संगठन के सदस्‍यों ने दिखाए हैं। इस दौरान अरविंद केजरीवाल के समर्थकों ने काला झंडा दिखाने वाले लोगों की पिटाई कर दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने झंडा दिखाने वाले लोगों को हिरासत में ले लिया।

इस घटना के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि टीम अन्‍ना को निशाना बनाया जा रहा है। उन पर हमले कराए जा रहे हैं। उन्‍होंने किसी तरह का मामला दर्ज कराने से मना कर दिया। केजरीवाल ने कहा कि वे यहां भ्रष्‍टाचार के खिलाफ जनसभा को संबोधित करने आए थे। इसे राजनीति से प्रेरित करके देखा जा रहा है इसलिए उन पर हमले कराए जा रहे हैं।

घंटा नाग नाम के जिस संगठन ने अरविंद केजरीवाल को काले झंठे दिखाए हैं वह किसी राजनीतिक संगठन से जुड़े हैं या नहीं अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। काले झंडे दिखाने के पीछे टीम अन्‍ना द्वारा कांग्रेस का चुनावों में विरोध करने को बताया जा रहा है। वैसे यह पहला मौका नहीं है जब अन्‍ना के सहयोगियों पर हमला बोला गया हो। इससे पहले प्रशांत भूषण की दिल्‍ली में उनके ही चेंबर में घुसकर पिटाई की गई थी जबकि लखनऊ में अरविंद केजरीवाल पर चप्‍पल फेंकी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+