विश्‍वसनीयता खो रहे हैं अन्‍ना हजारे: दिग्विजय सिंह

Congress General Secretary Digvijay Singh
नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकपाल विधेयक पारित नहीं होने पर पार्टी के खिलाफ राजनीतिक प्रचार करने को लेकर लगातार बयान बदलने के लिए समाजसेवी अन्ना हजारे पर निशाना साधा। सिंह ने ट्विटर पर की गई अपनी टिप्पणी में कहा अन्ना का बयान अक्तूबर के शुरू में कांग्रेस को हराओ। अक्तूबर के आखिर में, भ्रष्ट उम्मीदवारों को हराओ। नवम्बर के शुरूआत में कांग्रेस को हराओ। नवम्बर के आखिर में?

सिंह ने कल कहा था कि हजारे लोकपाल मुद्दे पर विरोधाभासी बयानों के चलते अपनी विश्वसनीयता खो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में अन्ना के प्रचार का प्रभाव शून्य होगा। सिंह ने कहा अन्ना ऐसे बयान देकर धीरे-धीरे अपनी विश्वसनीयता खो रहे हैं। किसी दिन वह कहते हैं कांग्रेस को हराओ। दूसरे दिन वह कहते हैं मैं किसी पार्टी के खिलाफ नहीं बल्कि भ्रष्ट उम्मीदवारों के खिलाफ हूं। अगले दिन वह कहते हैं, मैं कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करूंगा। उन्हें बोलने से पहले अपना मन बना लेना चाहिए।

सिंह का यह बयान हजारे की ओर से कल की गयी उस घोषणा के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि संप्रग सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में जनलोकपाल विधेयक पारित कराने में विफल रहती है तो वह पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करेंगे। सिंह ने कहा कि हजारे को शीतकालीन सत्र तक शांतिपूर्वक इंतजार करना चाहिए क्योंकि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सत्र में विधेयक लाने के लिए स्वयं उन्हें भरोसा दिलाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+