'डा. सचान की तरह हो सकती है डीआईजी की हत्या'

उन्होंने कहा कि डीडी मिश्र ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये हैं, इन आरोपों को दबाने के लिए उनकी हत्या की जा सकती है, इसलिये सरकार को उन्हें पूरी सुरक्षा देनी चाहिये। मानसिक रूप से विक्षिप्त बताते हुए मिश्र को प्रताडि़त किया जा रहा है। उनको पागल बताने का सरकार का निर्णय ही पागलपन भरा है।
कांग्रेस ने डीडी मिश्र द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से कराने की मांग की है। रीता जोशी ने कहा कि भ्रष्टचार के खिलाफ बोलने वालों का प्रदेश में यही हश्र हो रहा है। परिवार कल्याण विभाग के उप मु य चिकित्सा अधिकारी योगेन्द्र सचान की जेल में हत्या कर दी गयी क्योंकि उनके सच बोलने से कुछ बड़े लोगों की कलई खुल जाती। सच का सामना नहीं कर सकने वाले लोग मिश्र के साथ भी वैसा ही करा सकते हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार का यह कहना हास्यास्पद है कि मिश्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। यदि यह सच है तो सरकार पुलिस महानिदेशक (भ्रष्टाचार निरोधक) से इनके द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच क्यों करा रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी, पार्टी आरोपों के तथ्य जमा कर रही है। कांग्रेस इस भ्रष्टाचार की पोल तो खोलेगी ही साथ ही मिश्र को कानूनी सहायता भी मुहैया करायेगी।












Click it and Unblock the Notifications