अब मुलायम ने की मुस्लिम आरक्षण की वकालत

Samajwadi party supremo Mulayam Singh Yadav
लखनऊ। समाजवादी पार्टी का मुस्लिम प्रेम एक बार फिर उभरा और सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मुसलमानों को सच्चर कमेटी व रंगनाथ आयोग के आधार पर आरक्षण देने की वकालत की। मुलायम ने कहा कि यदि आयोग की सिफारिशें लागू नहीं हुई तो सपा संसद से सड़क तक संघर्ष करेगी। केन्द्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के मुसलमानों को आरक्षण देने के बयान की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि कांग्रेस मुसलमानों को धोखा दे रही है।

मुलायम का कहना है कि कांग्रेस आयोग का गठन करती है मुसलमानों की हालत की जानकारी लेती है और फिर कानून बनाने का आश्वासन देकर सबकुछ भूल जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी किसी आयोग के रिपोर्ट को लागू नहीं किया गया। इससे यह बात साबित होती है कि कांग्रेस मुसलमानों का हित नहीं बल्कि उनका हितैषी होने का ढोंग करती है।

सपाध्यक्ष ने कहा कि सच्चर कमेटी और रंगनाथ आयोग ने साफ साफ रिपोर्ट दी है कि मुसलमानों की हालत दलितों से भी ज्यादा खराब है। मुलायम ने तर्क दिया कि मुसलमानों के हालात तभी सुधर सकते हैं जब उन्हें आरक्षण दिया जाए। मुलायम सिंह यादव का यह बयान बताता है कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मुस्लिमों को आरक्षण दिए जाने की जो बात हो रही है सपा उसे अपने तरीके से भुनाने का प्रयास कर रही है।

उनका कहना था कि मुसलमानों के हक की लड़ाई लडऩे वाली केवल समाजवादी पार्टी ही है। उन्होंने कहा कि सपा ने मुसलमानों को आरक्षण देने के लिए प्रधानमंत्री को भी चिठ्ठी लिखी थी लेकिन चिठ्ठी में लिखे चीन संबंधी सवालों का जवाब आ गया लेकिन मुस्लिम आरक्षण के संबंध में कोई उत्तर नहीं मिला। अपने मुख्यमंत्री काल में मुसलमानों के लिए किये गये कामों का जिक्र करते हुए मुलायम ने कहा कि उन्होंने साढ़े चौदह प्रतिशत नौकरियां मुसलमानों को दी थी जबकि बसपा सरकार ने मात्र डेढ़ से दो प्रतिशत नौकरी इस संप्रदाय को दी। उन्होंने कहा कि बसपा भी मुसलमानों को कोरे आश्वासन देकर चुनाव हित साधने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+