संयुक्‍त राष्‍ट्र ने दी धमकी, लीबिया ने चुना प्रधानमंत्री

united nation
त्रिपोली। विश्‍व के सबसे बड़े तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी की मौत के बाद लीबिया को हथियारों के संदर्भ में संयुक्‍त राष्‍ट्र की ओर से लगातार मिल रही धमकियों का सामना करना पड़ रहा था। और जिब्रील ने 20 अक्तूबर को गद्दाफी के मारे जाने के तीन दिनों बाद इस्तीफा दे दिया था। जिसके कारण लीबिया में मतदान के बाद शिक्षाविद अब्‍दुल रहीम अल-कीब को अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री के रूप मे चुन लिया गया है।

त्रिपोली निवासी कीब को राष्‍ट्रीय परिवर्तन परिषद (एनटीसी) के सदस्यों द्वारा कल रात करवाए गए सार्वजनिक मतदान में प्रधानमंत्री निर्वाचित किया गया। लीबिया में अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री चुने गए शिक्षाविद अब्दुल रहीम अल-कीब ने आज कहा कि मानवाधिकारों का सम्मान करना उनकी सरकार की प्राथमिकता होगी।

चुनाव के बाद अंतरिम सरकार और एनटीसी का स्वरूप खत्म हो जाएगा एवं फिर जनरल नेशनल कांग्रेस के लिए रास्ता साफ हो जाएगा। कांग्रेस का गठन संवैधानिक सभा द्वारा किया जाएगा और यह संसदीय एवं राष्ट्रपति चुनाव के होने तक लीबिया में शासन करेगी। मौजूदा राजनीतिक रूपरेखा के मुताबिक कीब 23 नवंबर तक एक अंतरिम सरकार का गठन करेंगे और यह सरकार लीबिया में आठ महीने तक शासन करेगी और फिर यहां संवैधानिक सभा के चुनाव कराए जाएंगे।

कीब ने अपने चुनाव के बाद हुए संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम वचन देते हैं कि हम ऐसे राष्‍ट्र का निर्माण करेंगे जहां मानवाधिकारों को सम्मान दिया जाएगा और उनका हनन नहीं होगा। कीब ने मुहम्मद जिब्रील की जगह ली है। परिषद के अध्यक्ष अब्दुल जलील ने मतदान के बाद कहा कि इस मतदान से यह साबित हो गया कि लीबियाई लोग अपने भविष्य का निर्माण करने में सक्षम हैं।

इस बीच, नाटो द्वारा अपना हवाई अभियान रोके जाने की संभावना है। नाटो के हवाई अभियान ने तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी को अपदस्थ करने में बड़ी भूमिका निभायी थी। नाटो प्रमुख एंडर्स फोब रासमुसेन ने कहा कि गठबंधन को अब लीबिया में अपनी कोई बड़ी भूमिका नजर नहीं आती। यह बात उन्होंने गठबंधन के वायु अभियान के औपचारिक रुप से बंद होने के कुछ घंटो पहले कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+