हरियाणा: छात्रा ने लगाई फांसी, पिता ने लगाया रैगिंग का आरोप

यदि हॉस्टल प्रबंधन उनकी शिकायत को गंभीरता से ले लेता तो आज उनकी बेटी जीवित होती। आरती कॉलेज में अपने साथ हुए बर्ताव से दुखी थी और इसी के चलते उसने अपनी जीवन लीला खत्म की। उसके साथ कॉलेज के ही कुछ स्टूडेंट्स द्वारा गलत बर्ताव किया गया था जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान थी। बताया जा रहा है आरती गत दिवस ही दीपावली की छुट्टियां बिताकर छात्रावास लौटी थी।
रात को खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। मंगलवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो अन्य छात्राओं ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर उन्होंने वार्डन अंजना और प्राचार्य वीवी छिकारा को बताया। सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी रविंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर आरती पंखे से झूल रही थी। इसके बाद यमुनानगर से सीन ऑफ क्राइम विशेषज्ञ को मौके पर बुलाया गया जिन्होंने गहनता से कमरे की तलाशी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल भेज दिया है। थाना शहर प्रभारी दयाल चंद के अनुसार छात्रा की मौत प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। उसके कमरे से कुछ फोटो सहित अन्य सबूत जुटाए गए हैं जिनके आधार पर जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications