हरियाणा के रतिया व आदमपुर उपचुनाव 30 नंवबर को

नामांकन पत्र 12 नवम्बर तक प्राप्त किये जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 14 नवम्बर को की जाएगी तथा नामांकन वापिस लेने की तिथि 16 नवम्बर निर्धारित की गई है। मतदान 30 नवम्बर को प्रात: 8 बजे से सायं 5 बजे के बीच करवाया जाएगा। मतों की गणना 4 दिसम्बर को की जाएगी तथा चुनाव प्रक्रिया 7 दिसम्बर, 2011 तक पूरी होगी।
उन्होंने बताया कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव घोषित किया गया है, वहां पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता तुरन्त प्रभाव से लागू हो गई है। आदर्श आचार संहिता सभी उम्मीदवारों, राजनैतिक पार्टियों और संबंधित राज्य सरकारों पर लागू होगी। उन्होंने बताया कि उपचुनाव में इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों का प्रयोग किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आयोग ने उपचुनाव में मतदान के समय फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र को मतदाता की पहचान करने के लिए मुख्य दस्तावेज के रूप में माना जाना अनिवार्य किया है। उन्होंने बताया कि मतदाता की अलग पहचान के लिए उपचुनाव में मतदान के समय में अतिरिक्त दस्तावेजों के संबंध में अलग से दिशानिर्देश जारी किये जाएंगे।










Click it and Unblock the Notifications