कोलकाता: अस्पताल में नवजात को एसिड से पोंछकर मार डाला

स्टार न्यूज के मुताबिक मुर्शिदाबाद के लाल बाग अस्पताल में प्रसव के लिए आयी एक महिला के नवजात बच्चे को एंटीसेप्टिक की बजाय एसिड से पोंछ दिया। जिसके बाद बच्चे की त्वचा झुलस गयी, जिसके बाद बच्चे की मौत हो गयी। वैसे बच्चे की मां की हालत भी नाजुक है।
आपको बता दें कि लाल बाग अस्पताल में शिखा बीबी नाम की महिला को भर्ती कराया गया था। जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने बच्चे को एसिड से पोंछ दिया। कर्मचारियों ने एसिड को एंटीसेप्टिक समझ लिया था।
जिसके बाद गु्स्साये परिजनों ने जमकर अस्पताल में तोड़-फोड़ की और प्रशासन से इसकी शिकायत की है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच का आदेश दे दिया है।












Click it and Unblock the Notifications