चीन के हर वार का जवाब देने में सक्षम भारतीय सेना

चिदंबरम से एक रपट का हवाला देकर सवाल किया गया था जिसमें कहा गया है कि चीन भारत को सबक सिखाने के लिए कारगिल जैसी कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कहा कि जहां तक विदेशी मामलों का सवाल है वह इस सवाल का जवाब नहीं दे सकते लेकिन आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर वह आश्वस्त करना चाहते हैं कि हमारे सुरक्षाबल सीमाओं की रक्षा करने में किसी भी स्थिति से निपटने में बहुत अधिक सक्षम हैं।
उल्लेखनीय है कि अली अहमद की रिपोर्ट ए कंसीडरेशन आफ साइनो इंडिया कांफ्लिक्ट में कहा गया है कि कारगिल जैसे हालात बन सकते हैं।
चीन का लक्ष्य भारत को सबक सिखाना हो सकता है। रिपोर्ट में आगाह किया गया है कि यह सीमित संघर्ष हो सकता है और हो सकता है कि सीमा या वास्तविक नियंत्राण रेखा के कुछ हिस्से पर ही यह संघर्ष हो।












Click it and Unblock the Notifications