शीला दीक्षित का छठ पर छुट्टी देने से इंकार

Shila Dixit
नई दिल्ली। पूर्व के मशहूर व्रत त्योहार छठ की जोरदार शुरूआत रविवार को हो गयी है। तीन दिन तक चलने वाले आस्था के इस पर्व पर भी अब सियासत होने लग गयी है। भाजपा की ओर से मांग किये जाने के बाद भी दिल्ली सरकार ने इस दिन छुट्टी ना करने का फैसला किया है। छठ पर छुट्टी न करने का फैसला दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने किया। हालांकि बीजेपी शासित एमसीडी छठ पर छुट्टी देने की बात कह रही है।

गौरतलब है कि दिल्ली की सीएम से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनुरोध किया था कि वो इस दिन छुट्टी कर दें। लेकिन शीला दीक्षित ने उनकी इस प्रार्थना को ठुकरा दिया।

आपको बता दें कि देश की राजधानी में भारी संख्या में श्रद्धालु इस पर्व को मनाते हैं। इसको देखते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि अगर 1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया जाए तो इस पर्व को मनाने वाले और उनके परिवार के सदस्यों को काफी सहूलियत होगी।

जिसे एमसीडी ने भी समर्थन किया था लेकिन आज दिल्ली सरकार की ओर से इस बात पर मनाही हो गयी। हो सकता है कि त्योहार का यह रंग एक सियासी घमासान बन जाये क्योंकि भाजपा ने इस बात पर जबरदस्त विरोध जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+