प्लीज, मुझे सपा के पूर्व नेता कहना बंद करें : अमर सिंह

वो मीडिया बंधुओ से गुंजारिश करते हैं कि उनके नाम के आगे से सपा के पूर्व नेता लगाना बंद करें। उनके अनुभव बेहद ही कष्टप्रद रहे हैं सपा के साथ, वो सब कुछ भूल जाना चाहते हैं। उनका नाम अमर सिंह है जिनकी अपनी एक अलग पहचान है।
आपको बता दें कि अमरसिंह किडनी की समस्या से ग्रसित है। अस्पताल से बाहर निकलते समय अभिनेत्री और लोकसभा सदस्य जया प्रदा उनके साथ थीं। अमर सिंह ने कहा कि किडनी के प्रत्यारोपण के बाद से मैं उपचार के लिए सिंगापुर जाता रहा हूं। कुछ वक्त से मैं वहां जा नहीं पा रहा हूं। मैं सिंगापुर जाने के लिए अदालत से इजाजत मांगूगा।
उनके शरीर को मरम्मत की जरूरत है। अमर सिंह के घर पहुंचने पर उनके समर्थकों ने घर के सामन आतिशबाजी की। उनकी पत्नी ने उनको तिलक लगाकर और आरती उतारकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर अमर सिंह की दोनों बेटियां भी मौजूद थीं। अमर सिंह ने कहा कि उनकी यूरीन ट्यूब में इंफेक्शन हो गया था। उनका परिवार काफी परेशान है, चिकित्सकों ने उन्हें तीन नवम्बर को जरूरत पडने पर दोबारा जांच कराने को कहा है। अमर सिंह के गुर्दे में क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ जाने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। क्रिएटिनिन गुर्दे के काम करने की द्योतक होता है।
गौरतलब है कि साल 2008 में यूपीए सरकार को बचाने के लिए कुछ सांसदो को पैसे देने का आरोप अमर सिंह पर हैं। जिसके चलते पिछले महीने की 6 सिंतबर को अमर सिंह को तिंहाड़ जेल भेज दिया गया था। लेकिन वहां उनकी तबियत बिगड़ जाने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।
अमर सिंह इन दिनों किडनी के संक्रमण से ग्रस्त है। उनका इलाज लगातार एम्स में चल रहा है, इसी बीच उनको एक बार बेल भी मिल चुकी थी लेकिन बाद उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया। जिसके चलते अमर सिंह ने हाईकोर्ट में अपील की,जिसके बाद उन्हें एक करोड़ के मुचलके पर जमानत दे दी गयी।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications