हरियाणा: दो हत्याओं से हिसार में फैली सनसनी

Two youth murdered in Hisar of Haryana
हिसार। हिसार में शनिवार को आदमपुर में जहां एक युवक धौलू उर्फ छोटू की गोली मारकर हत्या कर दी गई वहीं गांव मंगाली से पिछले तीन दिनों से गायब 22 वर्षीय देवेन्द्र उर्फ आज मृत अवस्था में गांव के ही एक खंडर इमारत में मिला है। उसका शव इमारत के एक कमरे की छत पर रस्सी से लटका हुआ मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा।

आदमपुर स्थित मोडाखेड़ा रोड स्थित एक कन्फेक्शनरी की दुकान पर धौलू की मोटर साइकिल सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मृतक पर पहले विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। इस हत्या को मंगाली में 2001 में हुए ट्रिपल मर्डर केस के साथ भी जोड़कर देखा जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

वहीं गांव मंगाली के मामले में पुलिस ने बताया कि देवेन्द्र के हाथों की नसें कटी हुई हैं और उसके गले पर दो निशान अलग अलग जगह निशान हैं। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि जिस जगह युवक का शव मिला है, उसके साथ लगते दूसरे कमरे में खून के निशान भी मिले हैं। मृतक के परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जाहिर की है।

वहीं पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों के बोर्ड ने शव करीब दो दिन पुराना बताया है और गली सड़ी अवस्था होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। मृतक के भाई रविन्द्र ने बताया कि देवेन्द्र उर्फ मरिंडा सफेदी और पेंट का काम करता था। 25 अक्टूबर को देवेन्द्र का किसी व्यक्ति के साथ झगड़ा हुआ था और उसको सिर पर चोट आई थी, मगर देवेन्द्र का किसके साथ और किस कारण झगड़ा हुआ, यह पता नहीं चला था।

उन्होंने कहा कि 26 अक्टूबर को वह घर से गया, लेकिन रात तक भी वापस नहीं आया। उन्होंने पूरा दिन उसकी तलाश की। उसकी सबसे पहले तलाश उसी खंडर से की, जिस खंडहर में वह बीती शाम मिला है। 26 को पूरा दिन व रात देवेन्द्र का कुछ पता न चलने पर 27 अक्टूबर को उन्होंने देवेन्द्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दे दी थी। उन्होंने कहा कि कल दोपहर बाद गांव के ही रहने वाले एक युवक ने खंडहर के एक कमरे के बाहर खून के धब्बे होना बताया। तलाश की तो उनको देवेन्द्र खंडहर के ही दूसरे कमरे की छत के साथ रस्सी से लटका मिला। उन्होंने कहा कि उनके भाई का किसी ने कत्ल कर उसे लटकाया है और इस सारे मामले को हत्या की बजाए आत्महत्या बनाने की कोशिश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+