भाजपा कार्यकारिणी बैठक में यूपी चुनाव पर होगा फोकस

इन सारी बातों की समीक्षा करने के लिए भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक कुशीनगर में आयोजित की जाएगी। 19 व 20 नवम्बर को होने वाली बैठक में राजनीतिक मुददों के साथ किसानों के मुददों को लेकर रणनीति तैयार होगी ताकि सरकार को और बेहतर ढंग से घेरा जा सके। प्रदेश सरकार के खिलाफ लामबंदी करने में जुटी भाजपा की दूसरी कार्यकारिणी की बैठक की तैयारी जोरों पर चल रही हैं। पूर्वांचल के कुशीनगर में होने वाली बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी उपस्थित होंगे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही के अनुसार पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में अगली कार्यकारिणी की बैठक पर निर्णय लेने के साथ चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की गयी। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में दो प्रस्ताव पारित किये जायेंगे, जिनमें एक राजनीतिक होगा और दूसरा किसानों और उनकी समस्याओं पर केन्दित होगा। शाही ने बताया कि प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में अन्य मुद्दों पर चर्चा के अलावा पार्टी की जन स्वाभिमान यात्रा के पहले चरण की समीक्षा की गयी और नौ नवंबर से शुरु होने वाले दूसरे चरण की तैयारियों के बारे में विचार विमर्श हुआ।
उन्होंने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह एवं उपाध्यक्ष कलराज मिश्र के नेतृत्व में क्रमश: मथुरा और वाराणसी से 13 अक्टूबर को शुरु होकर लखीमपुर खीरी एवं जालौन में संपन्न हुई यात्राओं के पहले चरण को पूरी तरह सफल बताया और दावा किया कि प्रदेश की जनता बसपा सरकार से मुक्ति चाहती है और भाजपा को इसके विकल्प के रुप में देख रही है।












Click it and Unblock the Notifications