दो जगह मतदाता सूची में नाम मिला तो होगी जेल

Repetition of name in voter list means imprisonment
लखनऊ। चुनाव आता देख जहां राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं वहीं चुनाव आयोग ने भी दिशा निर्देश जारी करने आरम्भ कर दिए हैं। आयोग ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति दो स्थानों की मतदाता सूची में नाम डलवाता है तो उसे जेल की हवा खानी पड़ सकती है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों व जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस प्रकार के मतदाताओं पर नजर रखें ताकि इस प्रकार की गड़बडिय़ां न होने पाएं।

दो स्थानों की निर्वाचक नामावली में नाम दर्र्ज करा वोट डालने वालों पर निर्वाचन अधिकारियों की विशेष नजर होगी। आयोग ने तय किया है कि इस बार ऐसे लोगों की खास निगरानी होगी जो ऐसा करते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री सिन्हा का कहना है कि ऐसा करना दण्डनीय अपराध है तथा ऐसे करते पकड़े जाने पर एक वर्ष के कारावास की सजा हो सकती है।

इस अवैध कार्य को रोकने के लिए जिलाधिकारियों को विशेष निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं कि लोग दो स्थानों पर फार्म छह न भर सकें क्योंकि लोग इसका गलत ढंग से प्रयोग करते हैं। ज्ञात हो कि चुनाव अगल-अलग चरणों में होते हैं जिसके चलते लोग दो-दो स्थानों पर मतदान करते हैं जोकि गलत है।

अधिकारियों कहना है कि अक्सर ऐसा देखा गया कि जब भी लोग मतदाता कार्ड बनवाने जाते हैं तो अपने पूर्व निवास स्थान की जानकारी नहीं देते और नयी जगह पर मतदाता पहचान पत्र बनवा लेते हैं ऐसे में उनके पास दो कार्ड हो जाते हैं। सिन्हा का कहना है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 17-18 के तहत कोई व्यक्ति एक ही निर्वाचन क्षेत्र में एक ही मत दे सकता है। मतदाता कार्ड बनवाते वक्त फार्म के माध्यम से उसे यह घोषणा करनी पड़ती है कि यदि उसका दूसरा मतदाता कार्ड बना पाया गया तो अधिनियम की धारा 31 के तहत दण्ड की पात्र होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+