जम्मू: बेकाबू बस खाई में गिरी, 8 की दर्दनाक मौत, 28 घायल

सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस की रफ्तार काफी तेज थी और अचानक एक मोड पर चालक का बस पर नियंत्रण खत्म हो गया। बस पहले तो मोड़ के किनारे दीवार से टकराई फिर सड़के के किनारे गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों और राहगीरों से सूचना पाकर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान फौरन मौके पर पहुंच गये और राहत कार्य शुरु कर दिया।
आनन-फानन में सीआरपीएफ की 137वीं बटालियन के जवानों ने बस में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला मगर तबतक दो महिलाओं और 6 बच्चों की मौत हो चुकी थी। घायलों को फौरन इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां घायल 28 लोगों में से आधा दर्जन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया है। बस का चालक यासिर अहमद ने चलती बस से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। घायलों का हाल जानने पहुंचे स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री आरएस चिब ने प्राथमिक उपचार के 5 हजार रुपये जबकि मारे गए लोगों के परिजनों को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की।
पेट में पल रहा 8 माह का भ्रूण भी हुआ हादसे का शिकार
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को हुए हादसे में एक मौत ऐसी भी हुई जिसने अभी जिदंगी भी नहीं देखी थी। जी हां 8 माह का भ्रूण इस हादसे का शिकार हो गया। मालूम हो कि इस बस में सावित्री देवी नामक महिला यात्रा कर रही थी। वह 8 माह की गर्भवती थी। हादसे के बाद सीआरपीएफ के जवानों ने उसे तो जिंदा बचा लिया मगर उसके पेट में पल रहा भ्रूण नष्ट हो गया हा












Click it and Unblock the Notifications