पाकिस्तान में कैद किया गया भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय सेना की 14वीं कोर का एक 'चिता' हेलीकॉप्टर खराब मौसम की वजह से रास्ता भटक गया और पीओके में जा घुसा। जिसके बाद पाकिस्तनी सेना के मेजर के आदेश पर हेलीकॉटर की जबरन लैंडिंग कराई गई और पायलेट समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया। हेलिकॉप्टर में एक पायलट, एक को-पायलट, सेना के एक अधिकारी और एक टेक्निशियन सवार थे। हेलीकॉटर लेह से कारगिल के लिये उड़ान भरा था। भारतीय अधिकारियों को छुड़ाने के लिए उच्चस्तरीय वार्ता की जा रही है।
वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अतहर अब्बास ने कहा है कि भारतीय हेलीकॉप्टर ने पाकिस्तानी वायु सीमा का उल्लंघन किया है। हालांकि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के इस दावे को खारिज कर दिया है। भारतीय सेना का कहना है कि खराब मौसम की वजह से ऐसा हुआ है। हॉटलाइन के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को कहा कि हमारा हेलीकॉप्टर मीसिंग है, क्या इसकी जानकारी उनके पास है। इसके जवाब में पाकिस्तानी सेना ने कहा कि उसे फोर्स लैंड कराया गया है। पाकिस्तान ने उसके बाया कि हेलीकॉप्टर और इस पर सवार अधिकारी सुरक्षित हैं और उनसे पूछताछ हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications