बिहार: कमरा नंबर 104 में मिली पांच लाशें

Bihar: Five dead bodies found in Patna hotel
पटना। बिहार की राजधानी पटना के पॉश इलाके (गांधी मैदान) में स्थित पालिका होटल के एक कमरे में 5 शवों की मौजूदगी ने पुलिसिया खेमे में खलबली मचा दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये और शवों को कब्‍जे में लेकर छानबीन शुरु कर दी। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है और छानबीन की जा रही है। पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी कहने के लिये तैयार नहीं है। मरने वालों में दो महिलाएं और तीन बच्‍चे शामिल है जबकि कथित पति फरार है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 5 अक्टूबर को पत्‍‌नी जयमाला देवी, साली तथा 4 से 8 साल के बीच के तीन बच्चों के साथ होटल पहुंचे व्यक्ति ने रजिस्टर में अपना नाम श्रवण कुमार तथा पेशा राजनीति दर्ज कराया था। रिकार्ड में उसने रोहतास जिले के डेहरी आनसोन के दरिहट थाना क्षेत्र के कोलहर गांव का पता दिया है। उसने कर्मचारियों को बताया था कि वह नेपाल से घूमकर आया है तथा परिवार को पटना घुमाने के लिए यहां रुक गया है। एसएसपी पटना ने बताया कि श्रवण डेहरी से बतौर निर्दलीय विधान सभा चुनाव भी लड़ चुका है। मालूम हो कि वह पालिका होटल के कमरा नंबर 104 में रुका था।

शनिवार को चार बजे वह होटल से बाहर निकला था। निकलने के पूर्व उसने होटल कर्मचारियों को इस बात का निर्देश दिया था कि वे रात नौ बजे परिवार को खाना पहुंचा दें। रात नौ बजे कमरे में खाना पहुंचाने गये व्यक्ति को जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उसने धक्का देकर दरवाजा खोला। दो महिलाओं तथा तीन बच्चों को फर्श पर पड़ा देख उसके होश उड़ गये। उसने तत्काल इस बात की सूचना होटल के अन्य कर्मचारियों को दी।

अनहोनी की आशंका के चलते होटल प्रबंधन ने तत्काल गांधी मैदान थाने को मामले की सूचना दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस समय तक श्रवण की पत्‍‌नी, साली व सोनी तथा आदर्श समेत तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। श्रवण की खोज की गयी तो वह नहीं मिला। एसएसपी ने कहा कि शवों को देखने के बाद जहर देकर हत्या की आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+