वाराणसी में 2000 आरटीआई आवेदन लंबित

पंकज ने 30 नवंबर तक अभियान चलाकर शत प्रतिशत लंबित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है। कि निर्धारित तिथि तक प्रार्थना पत्रों का निस्तारण न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सूचना आयुक्त ने मंडलायुक्त अजय कुमार उपाध्याय को भी निर्देशित किया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों की उनके रिकार्ड के साथ उपस्थिति अनिवार्य की जाये।
पंकज ने कार्यप्रणाली में पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा कि सरकार के हर कार्य की जानकारी हासिल करना जनता का हक है। उन्होंने कहा कि इस प्रभावी कानून का लाभ अब लोगों को मिलने भी लगा है तथा इसका प्रभाव भी समाज में दिखने लगा है। आयुक्त ने कहा कि अगर उनके निस्तारण में इतना लेट होगा तो आरटीआई का मतलब ही खत्म हो जाएगा। जल्द से जल्द निस्तारण न होने पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी












Click it and Unblock the Notifications