सांप्रदायिक हिंसा में बढ़ोत्तरी चिंता का विषय: पी चिदंबरम

उन्होंने कहा कि ऐसे इलाकों में पुलिस और अन्य अधिकारियों को लगातार चौकसी बरतने को कहा जाए। गृहमंत्री ने कहा कि अब से लेकर जनवरी 2012 के अंत तक कई धार्मिक पर्व और कई अन्य सार्वजनिक अवकाश पडते हैं। ऐसे में राज्य सरकारों के लिए आवश्यक है कि वे उच्च स्तर की सतर्कता बरतें ताकि कोई सांप्रदायिक वारदात न होने पाये।
चिदंबरम ने मुख्यमंत्रियों से यह भी कहा है कि वे उन तत्वों को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहें जो अलग-अलग समुदायों के लोगों को उकसाकर नफरत या अशांति या सांप्रदायिक वारदात फैला सकते हें। ऐसे लोगों की पहचान कर उनसे सख्ती से निपटा जाना चाहिए। राजस्थान के उदयपुर और उत्तराखंड के रूद्रपुर में इस तरह की घटनाओं के परिप्रेक्ष्य में चिदंबरम ने यह पत्र मुख्यमंत्रियों को भेजा है।












Click it and Unblock the Notifications