अन्ना के दूतों से डर गये राहुल गांधी?

क्योंकि हो सकता है कि जो सवाल अन्ना के गांव वाले उनसे करते उसका जवाब राहुल गांधी के पास ना होता। वरना अपने आप को गरीबो और गांव वालों का मसीहा बनाने की कोशिश करने वाले राहुल गांधी गांव वालों से मुंह नहीं मोड़ते।
इससे यह बात भी सामने आती है कि कहीं राहुल ये तो साबित करने में जुटे नहीं हैं कि दुनिया चाहे जो भी कर ले, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है, उनके लिए किसी की इज्जत कोई मायने नहीं रखती है। खैर सवाल तो कई है, जिनके जवाब लोग खोज रहे हैं लेकिन जब तक राहुल की ओर से कोई बयान नहीं आता तब तक स्थिति साफ नहीं हो सकती है।
गौरतलब है कि अन्ना के गांव रालेगढ़ सिद्दि के सरपंच राहुल गांधी से मिलने के लिए कल दिल्ली पहुंचे थे, वो राहुल से मिलकर उनका अपने गांव में दौरा करवाने की पेशकश करने वाले थे। लेकिन समय देने बावजूद कल राहुल गांधी से उनकी मुलाकात नहीं हो पायी।












Click it and Unblock the Notifications