पाक को इराक या अफगानिस्तान न समझे अमेरिका: कयानी

सेना चीफ ने यह भी कहा कि अमेरिका को पाक के आंतरिक मामलों में दखलअंदाजी देने की कोई जरूरत नहीं है। वह अपने निर्णय खुद लेने में सक्षम है। वह अमेरिका द्वारा पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में चल रही आतंकवादी गतिविधियों पर की गई टिप्पणी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान खुद तय करेगा कि उसे इस इलाके में चल रही आतंकी गतिविधियों को बंद करने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए।
पाकिस्तान और अमेरिका के रिश्तों में इस समय काफी खटास आ गई है। नाटो की सेना ने अफगानिस्तान की सीमा को लांघकर पाकिस्तान के वजीरिस्तान में आतंकी गुटों पर हमला किया था। जिसमें कुछ पाकिस्तानी नागरिक भी मारे गए थे। जिस पर पाकिस्तान ने अपना विरोध जताया था। कयानी ने अमेरिका को चेताते हुए कहा कि पाकिस्तान की अलग पहचान है और वह उसे इराक और अफगानिस्तान की तरह न समझे।












Click it and Unblock the Notifications