दिल्‍ली: दीवार तोड़कर चिल्‍ड्रेन पार्क में घुसी एक करोड़ की पोर्श

Porsche totaled in Delhi close to India Gate
दिल्‍ली। एक तेज रफ्तार पोर्श कार रविवार तड़के इंडिया गेट के चिल्ड्रेन पार्क की रेलिंग तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह बर्बाद हो गया, लेकिन सिक्योरिटी एयरबैग खुल जाने के कारण कार में सवार दो युवकों को सिर्फ हल्की-फुल्की चोट आई। हालात को देखते हुए पुलिस का मानना है कि कार की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रही होगी। जिस समय हादसा हुआ उस समय आसपास अन्य वाहन नहीं थे, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जाता है कि पोर्श कंपनी की इस करेरा एस मॉडल कार की कीमत करीब सवा करोड़ है और यह हाल ही में खरीदी गई थी।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर केसी द्विवेदी ने दोनों के शराब के नशे में होने की बात से इनकार किया है। कार फरीदाबाद का रहने वाला अंगद सिंह (23) चला रहा था। साथ में उसके बहनोई शायरी सिंह (28) थे। दोनों आरजेड ब्लॉक, सेक्टर-14 फरीदाबाद में रहते हैं। अंगद के पिता की फरीदाबाद में क्रेन के पा‌र्ट्स बनाने की फैक्ट्री है। वह पिता के कारोबार में हाथ बंटाता है। कार का पंजीकरण अंगद के पिता के नाम है। शनिवार देर रात दोनों कार से फरीदाबाद से बंगला साहिब गुरुद्वारा दिल्ली के लिए निकले थे।

रविवार तड़के साढ़े तीन बजे जब ये लोग सी-हेक्सागन, जाकिर हुसैन मार्ग क्रॉसिंग पर पहुंचे तो चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार चिल्ड्रेन पार्क की रेलिंग तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। तिलक मार्ग थाना पुलिस चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। अंगद सिंह को थाने से ही जमानत मिल गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+