अरविंद केजरीवाल शिखंडी की तरह पीछे से वार ना करें: दिग्विजय सिंह

digvijay singh
कानपुर। टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल को राजनीतिक महात्वाकांक्षी बताते हुये कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने चुनौती देने वाले अंदाज में कहा कि अगर उन्‍होने अपनी लोकप्रियता का गुमान है तो चुनाव मैदान में हाथ आजमाएं और शिखंडी की तरह पीछे से वार न करें। उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे भले आदमी है लेकिन वह केजरीवाल और प्रशांत भूषण जैसे कांग्रेस विरोधियों से घिरे है।

शहर के एक पार्टी विधायक के घर निजी कार्यक्रम में आए कांग्रेस महासचिव ने कल देर रात पत्रकारों से बातचीत में हिसार उपचुनाव में टीम अन्ना के कांग्रेस विरोधी अभियान पर कहा कि अरविंद केजरीवाल राजनीतिक महात्वाकांक्षी है वे खुद को काफी लोकप्रिय बताते है इसलिये उन्हें चुनाव लड़ना चाहिये और शिखंडी की तरह पीठ पीछे से वार नहीं करना चाहिये। उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे एक भले व्यक्ति हैं लेकिन केजरीवाल और भूषण जैसे लोग कांग्रेस विरोधियों से घिरे है । भारतीय जनता पार्टी के नेता लाल कृष्ण आडवाणी की भ्रष्टाचार के खिलाफ यात्रा पर पूछे गये सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदुरप्पा की गिरफ्तारी इस बात का उदाहरण है कि भाजपा भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूबी हुई है।

ऐसी स्थिति में आडवाणी की भ्रष्टाचार के खिलाफ यात्रा बेमानी में बदल गयी है। पूर्व मंत्री सुब्रहमण्यम स्वामी की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम पर कांग्रेस नेता सिंह ने कहा कि वह तो राष्‍ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आदमी है और देश में झूठी बातों को फैलाने में उनका कोई मुकाबला नहीं है। संघ के लोग पहले बाबा रामदेव और बाद में अन्ना हजारे का मुखौटा लगाकर काम कर रहे हैं। ये सब आपस में मिले हए है और हमारे खिलाफ राजनीति का खेल रहे है मगर लोगो सामने सारी चीजे है उनसे कुछ भी छुपा नही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+