शराब पीकर गांव में घुसे तो होगी धुनाई

Liqour
खरगौन। मध्‍य प्रदेश के खरगौन जिले के एक गांव में अनूठी पहल की गई है। यहां पर अब ना केवल शराब पीने पर पूरी तरह प्रतिबंध लग गया है, बल्कि अगर आप बाहर से पीकर आये तो भी गांव में घुसने नहीं दिया जायेगा।

यह फरमान जारी किया है जिले के बगवां गांव की पंचायत ने। ग्रामीणों ने अनूठी पहल करते हुए स्वप्रेरणा से गांव में शराब बंदी कर दी है। गांव में शराब के कारण बढते झगड़ों और महिलाओं द्वारा सरपंच को की गई शिकायतों के बाद ग्रामीणों ने शराब बंदी का सामूहिक निर्णय किया है। शराब बिक्री पर पांच हजार रुपये जुर्माना ठोका जायेगा। और यदि बाहर से पीकर आने पर सार्वजनिक रूप से पिटाई की जायेगी।

इस फैसले के बाद बाकायदा ग्राम पंचायत ने नोटिस जारी कर गांव में शराब की बिक्री पर पांच हजार रुपए जुर्माने का फरमान जारी कर दिया। सामूहिक निर्णय में शराब बिक्री की सूचना देने वाले को पांच सौ रुपए का इनाम दिया जायेगा। इसके लिये गांव में बकायदा चौकीदार द्वारा लगातार शराब बंदी की डोंडी पीटी जा रही है।

गांव में जगह-जगह दीवारों पर शराब बंदी के निर्णय के नारे लिखे गये हैं। ग्रामीणों की पहल पर ग्राम पंचायत के फरमान के बाद गांव में पूर्णत:शराब बंदी हो गई है। जागरुकता के लिये बगवां में 22 सदस्यीय जागरुक ग्रामीणों की समिति बनाई गई है जो गांव मैं घूम-घूम कर ग्रामीणों को शराब बंदी को लेकर जागरूकता पैदा कर रही है। महिलाएं भी घर-घर दस्तक देकर शराब बंदी के लिये प्रेरित कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+