अपनी मूर्तियों पर फूल चढ़ाकर मायावती साबित क्या करना चाहती हैं ?

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने बोला कि राहुल गांधी के दलित प्रेम से मायावती को अपने वोट बैंक से डर लगने लगा है। वो दूसरों को क्या कहेगीं जो खुद अपनी मूर्ति बनावकर अपने ही हाथों फूल चढ़वाती है। पता नहीं वो ये सब कुछ करके कहना क्या चाहती हैं।
गौरतलब है कि शुक्रवार को मायावती ने 700 करोड़ की लागत से बने राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल एवं ग्रीन गार्डेन का लोकार्पण किया। इस पार्क में बीआर अंबेडकर,कांशीराम और मायावती के कांस्य की प्रतिमाएं हैं। इस मौके पर मायावती के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद थे। लोकार्पण करने के बाद मायावती ने अपने भाषण ने कहा कि इस पार्क का उद्धाटन करके मुझे काफी खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि यह पार्क दलित सम्मान का प्रतीक है।


Click it and Unblock the Notifications
