राचीं के प्रेमी युगल ने चौथे तल से छलांग लगायी, लडकी की मौत

jharkhand
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में आज शाम चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर इलाके में एक ही विद्यालय में पढ़ने वाले पड़ोसी एक किशोर और एक किशोरी ने मुहल्ले के ही एक भवन के चौथे तल से साथ कूद कर जान देने की कोशिश की जिसमें लड़की की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि लड़का गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

सूत्रो ने यहां बताया कि आज शाम साढ़े चार बजे यह घटना चुटिया थाने के निवारणपुर इलाके में हुई। दोनों किशोरवय बच्चों के एक साथ छत से नीचे कूदने के कारणों की अभी जानकारी नहीं हो सकी है लेकिन इसके पीछे प्रथम दृष्‍टया प्रेम प्रसंग का ही मामला प्रतीत होता है। दोनो धुर्वा इलाके में स्थित सेंट थामस स्कूल में कक्षा नौ और कक्षा आठ के छात्रा थे। लड़की की उम्र 15 वर्ष और लड़की की उम्र चौदह वर्ष बतायी गयी है।

लड़के की पहचान नितेश शर्मा के बेटे आदित्य विक्रम उर्फ करण और लड़की की पहचान डी सी दास की पुत्री सर्वाणी दास के रूप में की गयी है। लड़की की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि लड़का गुरूनानक अस्पताल में मौत से जूझ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कहा जाता है कि प्‍यार को परिभाषित नहीं किया जा सकता वही प्रेमी युगलों के द्वारा लगातार आत्‍महत्‍या की घटना को अंजाम देने से ऐसा प्रतीत होता है कि प्‍यार की परिभाषा को मौत भी कहा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+