विवादों में आडवाणी की रथयात्रा, पत्रकारों को पैसे बांटे

खबर आ रही है कि भाजपा ने रथयात्रा की कवरेज के लिए पत्रकारों को बंद लिफाफे में 100-500 रुपए के नोट दिए गए। पार्टी के सांसद गणेश सिंह ने रथयात्रा की जानकारी देने के लिए प्रेस कांफ्रेस बुलाई थी। हालांकि आडवाणी ने पैसे बांटने के मामले से खुद को अंजान बताते हुए जांच का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इस मामले की जांच करेंगे।
जब इतनी बड़ी बात हो जाये तो भला कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह भला कैसे शांत रहते, उन्हें तो मौका चाहिए, सो उन्होंने निशाना दाग दिया। कहा कि इस बात से भाजपा और आडवाणी की सच्चाई सामने आ गयी है। वो किस तरह लोगों को मूर्ख बना रही है। इससे पहले भी कहा जा रहा था कि सतना में आडवाणी के लिए जो सभा आयोजित की गई थी उसमें बिजली की चोरी इस्तेमाल हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications